Sunday, May 31, 2020

कल्याणेश्वर शिवालय, हरलाखी (मधुबनी )

                       
हरलाखी प्रखंड के कलना गांव में स्थित है अति प्राचीन कल्याणेश्वर शिवालय। कल्याणेश्वर शिव श्रद्धालुओं को मनोवांछित फल देते हैं। मंदिर की बनावट गुंबददार है। शिवालय परिसर में अन्य देवों की प्रतिमाएं भी विभिन्न मंदिरों में स्थापित हैं। शिवालय स्थित तालाब भी हैं।

कल्याणेश्वर शिवलिग खुरदुरा व अधिक व्यास वाला है। इसका आधार छह फुट नीचे है। इसकी प्राचीनता का अंदाज इससे लगा सकते हैं कि यहां राजा जनक द्वारा पूजा करने का प्रमाण पुराणों में है। प्रतिवर्ष यहीं से जनकपुर की अतिप्रसिद्ध परिक्रमा सदियों से शुरू होती आई हैं। मंदिर की भव्य बनावट लोगों को आकर्षित करती है।

कल्याणेश्वर शिवालय लगभग 200 वर्ष प्राचीन होने का प्रमाण मिलता है। शिवालय मुख्य तल से गर्भ गृह दस फीट नीचे है। तैयारियां सावन में जयनगर के कमला नदी से कांवर में जल भरकर लाखों की संख्या में कांवरिया कल्याणेश्वर शिवालय आते हैं। प्रत्येक सोमवार को यहां कांवरियों की भारी भीड़ होती है। शिवालय में स्थानीय स्तर पर लोगों द्वारा कांवरियों की सुविधा की व्यवस्था की जाती है। सावन में यहां विभिन्न प्रकार की दुकानें सज जाती हैं। सावन में शिवालय की आकर्षक ढ़ंग से सजावट की जाती है। शिव आराधना से सकल मनोरथ की प्राप्ति होती है।

No comments:

Post a Comment